logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहर अचानक बरसे बादल, दो घंटे में 10 एमएम बारिश हुई दर्ज


नागपुर: मंगलवार शाम को नागपुर शहर में आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश ने दस्तक दी। शाम तक 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। बेमौसम आयी बारिश से मौसम खुशनुमा होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली है वही बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।  

उपराजधानी नागपुर में दोपहर तक लोग तेज धूप से परेशान थे. वही दिन ढलने के साथ ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। 3 बजे के बाद नागपुर के आसमान पर अचानक काले बादलों का डेरा जम गया. इस दौरान आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश ने दस्तक दी। अचानक हुई बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ. लोग मेट्रो स्टेशन और फ्लाईओवर के नीचे बारिश से बचते दिखे।  

कुछ ही घंटे आयी बारिश ने शहर के कई इलाकों को भिगो दिया। जिससे अधिकांश इलाको में जल जमाव के हालात बने रहे. शाम साढ़े 5 बजे तक शहर में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 35.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहा एक ओर मौसम खुशनुमा हुआ है वही दूसरी तरफ किसानों के लिए आफत बन कर गिरी है।

नागपुर जिले के कई इलाको में बारिश और ओले गिरने से फसलो को ख़ासा नुक्सान हुआ है। मौसम विभाग ने नागपुर और विदर्भ के कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की थी।  विदर्भ में विंड डिस्कन्टीन्युटी के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसका असर विदर्भ के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है।