logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बैग से निकली गांजे की सुगंध ने तस्करी के मामले का किया खुलासा


नागपुर: नागपुर गांजा तस्करी के एक बड़ा हब बनता जा रहा है. आये दिन शहर में गांजा तस्करी से जुड़े मामले सामने आते रहते है. इसी बीच नागपुर पुलिस ने एक महिला को 13 किलों गांजे के साथ पकड़ा है. यह महिला नागपुर से बैंगलोर गांजा ले जा रही थी. गिरफ़्तार महिला का नाम जबिना ख़ान है जिसकी उम्र 32 वर्ष की है.जो नान्देड़ के माहुर निवासी है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अजनी चौक पर यह महिला ऑरेंज ट्रैवल्स की बस में बैठ रही थी. इस दौरान चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हवलदार को गांजे की सुगंध आयी जिसके बाद बस को रोका गया. ट्रैफिक हवलदार ने धंतोली पुलिस थाने को इस बारे में सूचना दी.

सूचना मिलने पर धंतोली थाने का दल अजनी चौक पहुंचा और जब महिला के बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 13 किलो गांजा बरामद हुआ.महिला के साथ पुलिस ने एक नाबालिग युवक को भी गिरफ़्तार किया है. पूछताछ में महिला ने बताया की वह गांजे की बैग लेकर बंगलौर जा रही थी.