logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुनील केदार के बयान पर नाना पटोले ने दी चेतावनी, कहा- अगर किसी ने ......


नागपुर: सत्यजीत तांबे मामले और उससे नाराज होकर बालासाहेब थोरात के इस्तीफे को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस दो भागों में बंटी हुई दिखाई देरहे हैं। पार्टी के कई नेता थोरात के समर्थन में आकर खड़े हो आगये हैं। इसी बीच पार्टी विधायक सुनील केदार ने बिना नाम न लिए नाना पटोले पर हमला किया और कहा कि, भले कितना भी बड़े हो हो जाओ, थोरात का सम्मान करो।" केदार के इस बयान पर पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पटोले ने कहा, "सुनील केदार ने वही भूमिका निभाई है जो मैंने पेश की है। हम कहते हैं कि बालासाहेब थोराट हमारे नेता हैं। 10 को बैठक में इस पर चर्चा होगी।" इसी के साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, "हम साथ बैठेंगे और समाधान निकालेंगे, लेकिन जो गलतफहमी फैलाई जा रही है उसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।"

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "15 को क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। वहां इन सब बातों का हिसाब होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम दिए गए हैं, हम इस बैठक में उनकी समीक्षा करेंगे। साथ ही दो नवनियुक्त विधायकों का अभिनंदन किया जाएगा। पटोले ने कहा कि बैठक में आगामी चुनाव जीतने की रणनीति तय की जाएगी।

पटोले ने कहा, 'अगर कोई किसी की सलाह पर पार्टी में काम करना चाहता है, तो यह उनका सवाल है। पार्टी में लोकतंत्र है, इसलिए उन्हें अपने सवाल पार्टी के मंच पर उठाने चाहिए। जैसा कि राज्य के मुखिया प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए तैयार हैं। 15 को बैठक में बाहर के वक्ताओं के सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।"