logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कुख्यात गैंगस्टर अम्बेकर के भांजे ने फ्लैट पर कब्ज़ा करने का किया प्रयास, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: कुख्यात गैंगस्टर संतोष अंबेकर के भतीजे शैलेश केदार पर जान से मारने की धमकी देकर फ्लैट पर कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित अन्नाजी मोजरकर (38, इतवारी, सांटी रोड) की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 2015 में अमित ने अपना प्लॉट संतोष अंबेकर को बेच दिया। अम्बेकर ने उस स्थान पर एक बड़ा भवन बनवाया। अम्बेकर ने अमित की मां के नाम पर फ्लैट दे दिया। अमित अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। हालांकि, अंबेकर के भतीजे शैलेश केदार उस फ्लैट पर कब्जा करना चाहता हैं। इसलिए वह बार-बार अमित मोजारकर और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। 2 फरवरी को शैलेश अपने चार साथियों के साथ अमित के घर के सामने आ गया। उसने अमित को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 

लगातर मिल रही धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने लकड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।