logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NVCC विवाद: अध्यक्ष अश्विन महाडिया के साथ तीन अन्य पर एफआईआर दर्ज


नागपुर: नागपुर और विदर्भ के व्यापारियों की प्रमुख संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़ा विवाद गहतरा जा जा रहा है.चेंबर के कामकाज में अनियमितता के आरोपों के बीच हालही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने प्रशासक की नियुक्ति की है.इस बीच संस्था के पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल की शिकायत पर शहर के अंबाझरी पुलिस थाने में मौजूदा अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया के ही साथ अन्य तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है.एफआईआर 17 जनवरी को हुई उस घटना को लेकर दर्ज कराई गई है जिसके तहत रवि नगर स्थित अग्रसेन भवन में संस्था की एनुअल जनरल मीटिंग में संस्था के सदस्यों के बीच ही मारापीटी हो गई थी.इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था.
इस प्रतिष्ठित संस्था का कामकाज बीते कुछ वक्त से विवादों में घिरा नज़र आ रहा है.संस्था के ही पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल ने अश्विन मेहाडिया पर कई गंभीर आरोप लगाए है.हालाँकि दूसरा धड़ा अग्रवाल के आरोपों को ख़ारिज कर रहा है.दीपेन अग्रवाल ने भी संस्था में शुरू कामकाज की शिकायत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में की थी जिसके आधार पर कामकाज की देखरेख के लिए प्रशासक की नियुक्ति हुई है.एफआईआर में दीपेन अग्रवाल ने आरोप लगाया है की उनके और उनके समर्थकों के साथ मेहाडिया के गुट के लोगों ने भद्दी-भद्दी गालिया दी और मारपीट की और बतौर सदस्य उनके अधिकारों का हनन किया। अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने अश्विन मेहाडिया,राजवंत पाल सिंग,महेश कुमार कुकरेजा और आनंद मेहाडिया के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ है.