logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आंधी तूफान में गई एक जान, सिर पर लोहे का पत्रा गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत


नागपुर: शहर में आए अचानक तूफान ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दिया, जिसमें एक सब्जी विक्रेता की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के साप्ताहिक सब्जी बाजार में सब्जी बेचते समय आए तेज तूफान के कारण एक लोहे का पत्रा  उड़ कर सब्जी विक्रेता के सिर पर गिरा था जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया  है और आगे की जांच कर रही है।

नागपुर शहर में बीती शाम आंधी तूफान के बाद तेज बारिश हुई। अचानक आया  यह तूफान एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय भूतेश्वर नगर निवासी नरेश  नान्हे के रूप में हुई है। नरेश साप्ताहिक सब्जी बाजार में सब्जी बेचता था।

बीती शाम नरेश कोतवाली परिसर स्थित सब्जी बाजार में अपने ठेले पर सब्जी बेच रहा था। उसी दौरान मनोहर  नामक चूड़ी बेचने वाले दुकानदार की दुकान का लोहे का पत्रा हवा  के तेज झोंके से उड़कर नरेश के सिर पर गिर गया। जिसके चलते वह  लहू लुहान होकर वे मौके पर ही गिर गए। उन्हें तुरंत वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए मेओ अस्पताल में दाखिल करवाया परंतु इलाज के दौरान ही नरेश की मौत हो गई।

मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। कमाने वाला एकलौता नरेश ही परिवार का सहारा था जिसके चलते पूरे परिवार पर उसकी मौत के बाद दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।