logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, 49 लिफ्ट और 48 एस्केलेटर का निर्माण


- फैज़ल खान

नागपुर: नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में मध्य रेलवे द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों की यात्रा सुलभ हो इसके लिए नागपुर मंडल के नागपुर और अजनी स्टेशन पर 49 लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 48 एस्केलेटर भी बनायीं जाएगी। रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत यह निर्माण किया जाएगा। इस बात की जानकारी मध्य रेलवे के नागपुर के मंडल में एक अधिकारी ने दी।

भारतीय रेल एक तरफ जहां ट्रेनों की पंक्चुअलिटी को लेकर तमाम तरह की कवायद कर रही है. वहीं, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है. इसी कड़ी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा के लिए मध्य रेल के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले नागपुर और अजनी स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा. नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत यह निर्माण किया जाएगा। 

रेलवे के इस फैसले से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों को काफी फायदा होगा. उन्हें एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में काफी सहूलियत होगी. साथ ही नागपुर और अजनी स्टेशन से लग कर ही मेट्रो स्टेशन भी है. लिहाजा स्टेशन से आने वाले यात्रियों को मेट्रो से सीधी कनेटिविटी मिल सकेगी। 

इन चीजों का होगा निर्माण:

  • नागपुर रेलवे स्टेशन पर 28 लिफ्ट और 31 एस्केलेटर का निर्माण होगा।
  • जबकि अजनी रेलवे स्टेशन पर 21 लिफ्ट, 17 एस्केलेटर और 6 ट्रैवललेटर बनाया जाएगा। 
  • दोनों स्टेशनों पर कुल 49 लिफ्ट, और 48 एस्केलेटर बनेगी। 
  • हलाकि ट्रैवललेटर बनाने का प्रस्ताव केवल अजनी स्टेशन के लिए ही मंजूर हुआ है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था भूमिपूजन 

बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजनाओं का नागपुर दौरे के दौरान शिलान्यास किया था। नागपुर स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 488 करोड़ रु, का टेंडर में गिरधारीलाल कंस्ट्रक्शन्स, दिल्ली को आवंटित किया गया है। जबकि अजनी प्रोजेक्ट के लिए 298 करोड़ रु. का टेंडर कीस्टोन इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्लोब सिविल सर्विसेस को संयुक्त रूप से प्रदान किया है। वही दोनों ही स्टेशन का काम 2026 तक पूरा होने की जानकारी रेलवे अधिकारियो ने दी है।