logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस ने देसी कट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार 


नागपुर: धंतोली पुलिस ने एक देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूषण वर्मा (30, दंतेश्वरी झोपड़पट्टी, बजाज नगर) है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी हार्डकोर अपराधी है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात को पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच में आरोपी ने पुलिस से एक देसी कट्टा बरामद किया। इसी के साथ दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।