logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पांचपावली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की तैयारी में बैठे तड़ीपार सहित तीन गिरफ्तार


नागपुर: चोरी की तैयारी में बैठे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पांचपावली पुलिस को कामयाबी मिली है। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों के की पहचान सूरज महेश ब्राह्मणे (27, ठक्करग्राम, पचपावली), अंकित सुनील वाल्मीक (22, जरीपटका)  अमन आकाश लोवेन (22, खुबीनी नगर, जरीपटका) निवासी के रूप में की गई है। वहीं अँधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि, पांच आरोपी चोरी की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी पुख्ता होते ही पुलिस मोती बाग बाली शॉप क्वार्टर मैदान पहुंची। जहां पांच आरोपी अँधेरे में बैठकर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को घेर कर सभी को पकड़ा। हालांकि, अँधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो आ गये।  आरोपियों की तलाश लेने पर पुलिस को एक लोहे की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक लोहे की तलवार, एक चाइनीज चाकू, मिर्च पाउडर का एक पैकेट, एक रस्सी  सहित दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 1,69,850 रूपये का सामान जब्त किया। 

एक निकला तड़ीपार 

सभी आरोपियों को पांच पावली पुलिस थाने केलर पहुंची, जहां जांच करने पर आरोपी पता चला की सूरज महेश ब्राह्मणे को एक साल के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था। लेकिन, उसके बावजूद वह शहर में घूम रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402, आईपीसी की धारा 3/25, 4/25, आईपीसी की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।