logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जनसख्या असंतुलन राम मंदिर के लिए खतरा, तोगड़िया ने कहा, लड़ाई लड़ने वालों को दें भारत रत्न


नागपुर: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राज्य भर में लव जिहाद को लेकर निकाले जारहे मोर्चा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर चुटकी ली है। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए तोगड़िया ने पूछा कि, सत्ता में बैठे लोगों को मोर्चा निकालने की क्या जरुरत है? उन्होंने आगे कहा कि, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को कानून बनाना चाहिए।"

जनसंख्या असंतुलन से राम मंदिर को खतरा

तोगड़िया ने कहा, सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। खुशी की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हालांकि, अगर देश में जनसंख्या असंतुलन को नहीं रोका गया तो 50 साल बाद यह अयोध्या के राम मंदिर के लिए सीधे तौर पर खतरा बन सकता है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण अधिनियम को तत्काल पारित किया जाना चाहिए।"

तोगड़िया ने आगे कहा, "केंद्र में मौजूदा सरकार का कार्यकाल एक साल के भीतर खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि उससे पहले यह कानून पारित हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि सरकार को सफल होने का अधिकार तभी मिलेगा जब काशी, मथुरा मंदिर निर्माण के लिए कानून और 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून तैयार हो जाए।"

राम मंदिर के लिए लड़ने वालों को भारत रत्न दें

राम मंदिर की लड़ाई में नेतृत्व करने वालों को भारत रत्न की मांग करते हुए कहा, "जिस देश में धर्म के लिए काम करने वालों का सम्मान नहीं होता, वह कभी समृद्ध नहीं हो सकता। अशोक सिंघल जिन्होंने राम मंदिर के लिए कारसेवकों का नेतृत्व किया, बालासाहेब ठाकरे, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, गोरखनाथ के महंत अवैद्यनाथ, अयोध्या के रामचंद्र परमहंस, कोठारी बंधु को केंद्र सरकार सभी को भारत रत्न से सम्मानित करे।"