logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर को दुनिया के सामने 'टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया' की तरह करें पेश, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की अपील


नागपुर: आगामी 20 और 22 मार्च को नागपुर में आयोजित होने वाली जी20 की बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर कर ली है। बैठक के दौरान दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि नागपुर शहर में आने वाले हैं। इसी को मद्देनजर रखते जिलाधिकारी विपिन इतनकार ने नागपुर वासियों से संतरानगरी को 'टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया' के रूप में दुनिया के सामने लाने की अपील की।

जी20 को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बचत भवन में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान बोलते हुए कलेक्टर ने यह बात कही। इस बैठक में जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद, अपर समाहर्ता आशा पठान सहित नगर निगम, नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मेहमानों को दिखाया जाएगा नागपुर की संस्कृति

इस बैठक में जिलाधिकारी ने गणमान्य व्यक्तियों के आगमन, जी-20 के लिए आवश्यक जन-जागरूकता, बैठक के कार्यक्रम एवं तैयारियों के अनुरूप क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की तथा संबंधितों को निर्देश दिये। शहर में बैठक में शामिल होने वाले गणमान्य लोगों का माल्यार्पण व माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान उन्हें नागपुर की विभिन्न संस्कृतियों को दिखाया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन स्थलों में दीक्षाभूमि, पेंच नेशनल पार्क, ड्रैगन पैलेस कामठी जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।