logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Border-Gavaskar Trophy: घास देख बिफरे कोच राहुल द्रविड़, आनन्-फानन में बनाई गई नई पिच


नागपुर: ऑस्ट्रलिया और भारत के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के जामठा स्टेडियम में होने वाला है। मैच के पहले के बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को विदर्भा क्रिकेट असोसिएशन द्वारा बनाई गई पिच पसंद नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने उसकी बगल वाली पिच को टेस्ट मैच के लिए तैयार करने का आदेश दिया है। 

स्पिन के मुताबिक नहीं थी 

वीसीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पांच तारीख को द्रविड़ जामठा स्टेडियम में पिच देखने गए थे। घास वाली पिच राहुल को पसंद नहीं आई। स्पिन गेंदबाजों के मुताबिक पिच नहीं होने के कारण उन्होंने वीसीए अधिकारीयों को तैयार की गई पिच के बाजू वाली पिच तैयार करने को कहा। इसके बाद आनन्-फानन में वीसीए ने नई पिच बनाई है। 

द्रविड़ पहले ही दिन से स्पिन गेंदबाजों की मदद करने वाली पिच चाहते हैं। वहीं पहले बनाई गई पिच में घास थी, जो स्पिन गेंदबाजों के मुताबिक नहीं है। इसी को देखते हुए बनी पिच के बगल में नई पिच बनाने को कहा। 

कैमरों की पोजीशन में भी हुआ बदलाव 

एक समाचार पोर्टल में छपी खबर के अनुसार, पिच के अनुसार, लाइव स्ट्रीमिंग कैमरे लगाए जाते हैं। वहीं नई पिच बनने के कारण मैच का लाइव प्रसारण करने वाले कैमरों की भी स्थिति में बदलवा किया गया है। मौजूदा स्थित से उन्हें हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 

मैच के मुताबिक पिच नहीं बनाने का रहा इतिहास 

यह पहला मौका नहीं है जब वीसीए भारतीय टीम के अनुरूप पिच तैयार नहीं की है। 2004 में नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में भी पिच को लेकर समस्या सामने आई थी। तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने वीसीए अधिकारीयों को भारत के मुताबिक पिच तैयार करने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद पिच तेज गेंदबाजों के मुताबिक बनाई गई थी। इससे नाराज होकर गांगुली ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।