logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सीमेंट रोड निर्माण से घरों में घुसा बारिश का पानी, गुस्साए नागरिकों ने की पूर्व पार्षद के साथ मारपीट


नागपुर: नागपुर में सोमवार शाम को प्री-मॉनसून बारिश हुई। डेढ़ घंटे हुए इस मूसलधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। यही नहीं शहर के कई इलाकों में पानी जमा होने सहित घरों में घुसने की घटना भी सामने आई है। दक्षिण नागपुर के पुराने सुभेदार ले-आउट में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां नागरिकों ने बारिश का पानी घर में घुसने को लेकर पूर्व पार्षद के साथ मारपीट की। इस हमले में पूर्व पार्षद के सिर पर चोट लगी है। पूर्व पार्षद की शिकायत पर हुडकेश्वर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

दक्षिण नागपुर के पुराने सुभेदार ले-आउट में सीमेंट रोड का काम शुरू है। सोमवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया। वहीँ वह लोगों के घरो में घुस गया। घरो में पानी घुसने को लेकर नागरिक आक्रोशित हो गए। इसी को लेकर स्थानीय नागरिकों और दीपक कापसे  नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। पानी घुसने और विवाद की जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद दीपक चौधरी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

हालांकि, नागरिक इतने आक्रोशित थे कि, उन्होंने चौधरी से भी विवाद शुरू कर दिया, देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान नागरिकों ने चौधरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्व पार्षद के साथ मौजूद लोगों मुश्किलें से उन्हें बचाकर निकले। इस हाथपाई में चौधरी के सिर पर चोट लगी है। चौधरी की शिकायत पर हुडकेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व पार्षद के खिलाफ भी पुलिस ने एनसी दर्ज किया है।

संपूर्ण नागपुर शहर में सड़क का काम चल रहा है और इसके लिए पुरानी सड़कों को खोद दिया गया है. नगर निगम को ये काम मानसून से पहले पूरा करना था। हालांकि, मानसून शुरू होने के बाद भी कई जगहों पर ये काम अधूरे हैं. इससे नागरिकों को असुविधा हो रही है. अब समय आ गया है कि नागपुर के लोग सड़कों को ना कहें। कई बस्तियों ने इसका विरोध किया है.

फिलहाल मनपा पर प्रशासक का शासन है, लेकिन उससे पहले लगातार 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी. इसलिए नागरिकों का गुस्सा इस पार्टी पर है. अब भी पूर्व पार्षद विभिन्न बस्तियों का दौरा कर रहे हैं. लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताते हैं. लेकिन अब पार्षद नहीं होने से वे हाथ खड़े कर देते हैं। इसको लेकर नागरिकों में आक्रोश है. ये अब फूटना शुरू हो गया है।