logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Shikshak Election: पांच प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस, शिवसेना के नाकडे भी चुनाव से बाहर


नागपुर: शिक्षक निर्वाचन चुनाव में नाम वापस लेने का समय समाप्त हो गया है। सोमवार तीन बजे तक पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। सबसे महत्वपूर्ण शिवसेना के प्रत्याशी गंगाधर नाकडे ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाकडे के साथ नीलकंठ उईके, अतुल रुईकर, मुकेश पुडके और मृत्युंजय सिंग ने अपना नाम वापस ले लिया है। इन पांच नामों के बाद अब चुनाव में 22 उम्मीदवार रह गए हैं।

ज्ञात हो कि, महाविकास अघाड़ी ने पांच सीटों मेसे नागपुर की सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे के लिए छोड़ने का ऐलान किया था। जिसके तहत शिवसेना के नेता गंगाधर नाकडे ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 

सतीश इटकेलवार मैदान में कायम

विधान परिषद चुनाव में नाशिक की जगह शिवसेना को छोड़ने के बाद नागपुर के शिक्षक चुनाव के लिए उद्धव गुट के नेता नाकडे ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर प्रवक्ता सतीश इटकेलवार अभी भी चुनाव में बने हुए हैं। आखिरी दिन समय समाप्त होने के बाद आखिरी समय तक इटकेलवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। सुबह से ही इटकेलवार का फ़ोन नॉट रिचेबल था, इसके बाद ही यह तय हो गया था कि, वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। 

30 जनवरी को होगा चुनाव 

नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव के लिए 30 जनवरी चुनाव होने वाला है। कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस चुनाव में शिक्षक परिषद के प्रत्याशी और दो बार के विधायक नागो गाणार को ही अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से किसे समर्थन देना है यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है।