logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्र सरकार ने पुलिस मैडल पुरस्कार का किया ऐलान, माहुरकर, पोटे और बाराभाई को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मेडल


नागपुर: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पुलिस पदकों की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र पुलिस के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। इस सूची में नागपुर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिससे शहर का गौरव बढ़ा है।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी बहादुरी, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। इस सूची में 31 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल, 4 अधिकारियों को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस’ और 40 अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ प्रदान किया गया है।

इन सम्मानित अधिकारियों में नागपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विजय मारोतिराव माहुलकर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पराग बापूराव पोटे और पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश रामजी बाराभाई शामिल हैं। विजय माहुलकर वर्तमान में भ्रष्टाचार विरोधी विभाग में कार्यरत हैं और वर्ष 1993 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने अपराध जांच, संपत्ति अपराधों के खुलासे, अंतरराज्यीय गिरोहों के पर्दाफाश और करोड़ों रुपये मूल्य के गांजे के चार ट्रक जब्त कर राज्यभर में फैले ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

इसके अलावा ट्रैफिक शाखा के प्रभारी रहते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार करने और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन में भी उल्लेखनीय कार्य किया। साथ ही प्रशासनिक जिम्मेदारियों, पुलिस कल्याण और भर्ती प्रक्रियाओं को भी उन्होंने सफलतापूर्वक संभाला।

नागपुर पुलिस के डिप्टी एसपी पराग बापूराव पोटे और पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश रामजी बाराभाई को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए मेरिटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया है। इन सम्मानों से न केवल संबंधित अधिकारियों बल्कि पूरे नागपुर पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है।

गौरतलब है कि इस वर्ष देशभर में पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विसेज़ के कुल 982 कर्मियों को सेवा और साहस के लिए पदक देने की घोषणा की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।