logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़; दो आरोपी सहित 30 लाख का माल जब्त


नागपुर: नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस ने पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गांजा तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग और एनडीपीएस पथक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब साढ़े 30 लाख रुपये के माल को जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आज तड़के यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत कोकण एग्रो मरीन इंडस्ट्रीज कारखाने के सामने, वांजरा लेआउट स्मॉल फैक्टरी एरिया में यह छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने एक आयशर ट्रक से 41 किलो 846 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजे की कीमत करीब 10 लाख 34 हजार 850 रुपये आंकी गई है। वहीं ट्रक, तीन मोबाइल फोन समेत कुल 30 लाख 55 हजार 850 रुपये का माल जब्त किया गया है।

जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा के संबलपुर जिले से नागपुर लाई जा रही थी। तस्करों ने गांजा छुपाने के लिए ट्रक के केबिन के पीछे खास तौर पर गुप्त कंपार्टमेंट तैयार किया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शमशाद इम्तियाज अहमद,  ट्रक चालक एवं मालिक, तथा शाहरुख खान इक्बाल खान, का समावेश है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत यशोधर नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे इस माल को ईटाभट्टी निवासी सोनू खान  को डिलीवर करने वाले थे हालांकि अभी तक पुलिस सोनू खान को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि ओडिशा के दो अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है जिनके पास से इस माल को लाया गया था। अब पुलिस  इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना पुलिस व्यक्त कर
रही है।