logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: धंतोली में ओला ड्राइवर पर जानलेवा हमला, ऑटो चालक और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर की धंतोली थाना अंतर्गत सरेआम एक ओला टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना  अजनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित चौक पर हुई, जिसने शहर की यातायात सुरक्षा और चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह घटना गुरुवार शाम  की बताई जा रही है। पीड़ित अक्षयसिंह महेंद्रसिंह बैस,  पेशे से ओला-उबर टैक्सी चालक हैं। वे अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार से बुकिंग के अनुसार सवारी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने पर्याप्त जगह न होने के बावजूद उनकी गाड़ी के बाईं ओर से आगे निकलने की कोशिश की।

जब ओला चालक ने इसका विरोध किया, तो ऑटो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि ऑटो में बैठे एक अज्ञात यात्री ने फोन कर दो युवकों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में तीनों आरोपियों ने मिलकर ओला चालक पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने बिना कुछ सुने हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से पीड़ित की नाक पर जोरदार वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घायल चालक को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर धंतोली पुलिस स्टेशन में आरोपी ऑटो चालक गजानन विंचुरकर,  और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हमले के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश कर रही है।