logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: राम झूला पुल के नीचे खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या


नागपुर: नागपुर में एक और ह्त्या की वारदात सामने आई है। तहसील पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत राम झूला पुल के नीचे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात आरोपी ने बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर इस व्यक्ति की हत्या की थी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई है।

तहसील पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि राम झूला पुल के नीचे  एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेओ अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट मिला है, जो इतवारी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वहीं मृतक के दाएं कान के पीछे “रमेश” गुदा हुआ है, जबकि कलाई पर “आर एस” लिखा हुआ पाया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर इस व्यक्ति की हत्या की है। हालांकि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या इसके पीछे कोई और वजह है, यह फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान के साथ-साथ आरोपी की तलाश में आगे की जांच जारी है।