logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: किसनराव हुंडीवाले हत्याकांड में दस आरोपियों को उम्रकैद की सजा


अकोला: अकोला शहर के धर्मदाय आयुक्त कार्यालय में 2019 में गवली समाज के नेता किसनराव हुंडीवाले की निर्मम हत्या की गई थी। इस चर्चित हत्याकांड का फैसला पूरे सात साल बाद आया है और अकोला जिला व सत्र न्यायालय ने इस मामले के दस आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इस हत्याकांड में पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक की भी संलिप्तता जांच में सामने आई थी। आरोपियों ने किसनराव हुंडीवाले के सिर पर सिलेंडर से प्रहार करके उनकी हत्या की, यह अदालत में साबित हुआ। इस मामले में कुल 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। फिलहाल दो आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और शेष आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस बीच, साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में कुछ महिलाओं पर भी मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मजबूत साक्ष्य न होने से अदालत ने उनकी बरी कर दिया। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के ठोस सबूत पेश होने से अदालत ने विक्रम श्रीराम गावंडे, श्रीराम गावंडे, धीरज गावंडे, रणजीत गावंडे, दिनेश राजपूत, विशाल तायडे, प्रतीक तोंडे, सतीश तायडे, मयूर अहिर और सूरज गावंडे—इन 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। एक ही मामले में दस लोगों को उम्रकैद की सजा देने की यह अकोला जिले में करीब 45 साल बाद की पहली घटना बनी है।