logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रताप नगर में घरफोडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 लाख का माल बरामद


नागपुर: नागपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर राणा प्रतापनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर घरफोडी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब तीन लाख नब्बे हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। बता दे की इस गिरोह का सूत्राधार 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था और उसके बाद से ही वह शहर में अपने साथियों के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दे रहा था। 


यह कार्रवाई राणा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपियों ने जयताला बाजार चौक स्थित वी.एस. ट्रेडर्स नामक दुकान से नकदी चोरी की थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष नगर इलाके में तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने उनके पास से नकद राशि, एक  मोटरसाइकिल, 25 मोबाइल फोन और एक  लैपटॉप जब्त किया है। अन्य मामलों को मिलाकर कुल बरामदगी करीब ₹3.90 लाख की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नागपुर शहर और भंडारा जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

इस गिरोह का सूत्राधार शुभम नितनवरे बताया जा रहा है जो  करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया है। उसने अपने साथी समीर मसराम और सौम्या  शेंद्रे  के साथ मिलकर शहर सहित ग्रामीण भागों में ये चोरियां की थी।