logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पारडी फ्लाईओवर पर रफ़्तार का कहर, बुलेट सवार गिरा निचे; इलाज के दौरान हुई मौत


नागपुर: नागपुर के पारडी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 32 वर्षीय अंशुल तिवारी, निवासी सुयोग नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशुल गुरुवार रात वाठोडा से कलमना की ओर पारडी फ्लाईओवर से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण उसकी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह वाहन सहित पुल से नीचे गिर पड़ा।

हादसे में अंशुल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर लोग तेज रफ्तार और फ्लाईओवर पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।पारडी पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।