logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बुटीबोरी में एनडीपीएस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर जिले के बुटीबोरी इलाके से मादक पदार्थों के खिलाफ  छापामार कार्रवाई करते  पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा के एनडीपीएस टीम को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों के पास से करीब 23 ग्राम एमडी सहित करीब 2 लाख 34 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। 

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बुटीबोरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत वाकेश्वर फाटा, नागपुर–चंद्रपुर रोड पर की गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। शक के आधार पर  पंचों की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 23 ग्राम एमडी यानी मेफेड्रोन पाउडर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 19 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल मिलाकर करीब 2 लाख 34 हजार रुपये का माल पुलिस के हाथ लगा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम वामनराव ढोबळे और जयेश राजेश नगराळे के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नागपुर शहर के अजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रमणी नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पकड़े के दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बूटीबोरी पुलिस के हवाले किया गया है।  फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि यह ड्रग्स  कहां  लाई गई थी और इसे किसे दिया जाना था।