logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कार्यालयीन मूल्यांकन में नागपुर और अमरावती का शानदार प्रदर्शन, ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम में मिली बड़ी उपलब्धि


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार और भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा जारी 150 दिनों के ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम के कार्यालयीन मूल्यांकन में नागपुर और अमरावती ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। राज्य के सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया।

जारी रिपोर्ट के अनुसार नागपुर जिले से जुड़े कई कार्यालयों ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस आयुक्त नागपुर और विभागीय आयुक्त नागपुर ने उत्कृष्ट अंकों के साथ राज्य में अपनी मजबूत प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक बांधकाम विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रदर्शन ने नागपुर को प्रशासनिक गुणवत्ता के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल किया है। 

जारी परिणाम के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, नागपुर (ग्रामीण) – 196.00/200 अंक, सर्वोत्तम विभागीय आयुक्त, नागपुर – 152.38/200, सर्वोत्तम पुलिस आयुक्त, नागपुर – 146.00/200, परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक, नागपुर – 120.88/200 अंक हासिल किए।

वहीं अमरावती जिले ने भी इस मूल्यांकन में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। अमरावती नगर निगम आयुक्त कार्यालय और अन्य प्रशासनिक इकाइयों ने बेहतर कार्यप्रणाली, समयबद्ध सेवाएं और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण के दम पर उच्च अंक प्राप्त किए हैं। जारी परिणाम के अनुसार, मनपा आयुक्त, अमरावती – 197.40/200 अंक और जिल्हाधिकारी, अमरावती – 197.40/200 अंक हासिल किए।

26 जनवरी को जारी इस रिपोर्ट को राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नागपुर और अमरावती का यह प्रदर्शन न केवल दोनों जिलों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है। 

देखें वीडियो: