logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सोशल मीडिया पर फंसा कर नाबालिग से जबरदस्ती, गर्भवती होने पर खुला मामला


नागपुर: नागपूर के पाचपावली इलाके में एक युवक को पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और लंबे समय तक उसका शोषण किया।

इस घटना की शुरुआत तब हुई जब पाचपावली स्थित हनुमान सोसायटी  निवासी 20 वर्षीय प्रज्वल रघुनाथ खेडकर की इंस्टाग्राम के माध्यम से मानकापुर निवासी एक 17 वर्षीय अल्पवयीन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई। आरोप है कि आरोपी को लड़की की नाबालिग होने की जानकारी थी। इसके बावजूद, उसने 28 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच की अवधि में लड़की को बार-बार अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस दुराचार का परिणाम यह हुआ कि पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के माँ की शिकायत पर   पाचपावली  पुलिस  ने आरोपी के खिलाफ  बलात्कार और पोक्सो  के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रज्वल खेडकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।