logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिव्य दरबार में चमत्कार का दावा सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी की नहीं बल्कि विश्वास की धोखाधड़ी है-श्याम मानव


नागपुर: अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति और धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन करने वाले समिति के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है.आयोजन समिति ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति और इसके अध्यक्ष श्याम मानव पर सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया है तो जवाब में श्याम मानव ने कहां की वह आरोप को कोई ख़ास महत्त्व नहीं देते लेकिन अहम सवाल यह है की लोगों के साथ आस्था के नाम पर लूट नहीं होनी चाहिए। दिव्य दरबार लगाकर चमत्कार का दावा के वाल आर्थिक धोखाधड़ी नहीं बल्कि विश्वास के साथ धोखाधड़ी है.उनके मुताबिक कथा के आयोजन में भले ही काफ़ी खर्चा होता हो लेकिन वह यह आरोप नहीं लगा रहे है की चमत्कार के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी हुई है.हाँ यह बात और है की दिव्य दरबार में अर्जी लगाने के लिए 1 हजार रूपए की रसीद ली गई जिसे उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में जमा कराया है.आध्यात्मिक शक्ति,अंतर्ज्ञान की शक्ति अगर सिद्ध होती है तो इसकी वजह से देश का भला होगा। देश भर का विश्व में नाम होगा क्यूंकि आज तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर यह बातें सिद्ध नहीं हुई है.यह पहला अवसर होगा इसलिए पूरी दुनिया का मुँह बंद करने के लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इस आव्हान को स्वीकार करें। अगर वह हमारे कहें अनुसार चमत्कार को सिद्ध करते है तो मैं बीते 40 वर्षो से शुरू अपने संगठन को बंद कर दूंगा,उनके पैर पडूंगा और सार्वजनिक तौर से माफ़ी मांगूगा।