logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर के मैदानों के विकास के लिए राज्य सरकार देगी 100 करोड़ रूपए, गड़करी की निगरानी में तैयार होंगे मैदान: फडणवीस


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शहर में मैदानों के विकास के लिए 100 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की है.खासदार क्रीड़ा महोत्सव के समापन कार्यक्रम के मंच से डीसीएम ने यह घोषणा की.नागपुर में शुरू खासदार क्रीड़ा महोत्सव का समापन हो गया है.इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया की नागपुर शहर में 300 खेलों के मैदानों के विकास के लिए राज्य सरकार 100 करोड़ रूपए की निधि देगी।
 
फडणवीस ने बताया की इस पहले भी गडकरी के कहने पर ही सरकार ने 50 करोड़ रूपए दिए थे.मैदानों के विकास की जिम्मेदारी नागपुर सुधार प्रन्यास की रहेगी। मैदानों के विकास की जिम्मेदारी नितिन गड़करी के मागदर्शन में पूरी की जायेगी। फडणवीस ने बताया की शहर के मध्य भाग में स्थिति यशवंत स्टेडियम के पुनर्निर्माण को एक महीने के भीतर राज्य सरकार मंजूरी दे देगी। डीसीएम ने यह भी जानकारी दी की मनकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल को आधुनिक बनाने का काम जल्द शुरू किया जायेगा साथ ही साथ हॉकी के लिए नागपुर में एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण किया जायेगा। 
 
खिलाड़ियों को अपने संबोधन में नितिन गड़करी ने कहा की नागपुर सुधार प्रन्यास के सहयोग से नागपुर में 300 मैदानों का विकास किया जायेगा। कुछ मैदानों को सुधारा गया है लेकिन अभी काफी काम करना होगा।कई मैदानों में लाईट नहीं है.मैंने खुद कई मैदानों का दौरा किये लेकिन उनमे कुछ की क्वालिटी अच्छी नहीं है.हम एनआईटी के गंदे पानी को रिसाइकिल कर मैदानों में इस्तेमाल करने के प्रयास में है साथ ही मैदानों में सोलर लाइट लगाने के लिए मैंने खुद एक कंपनी से बात की है.