logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मिलकर सुधारनी होगी शहर की यातायात व्यवस्था, सीपी डॉ. सिंगल ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक


नागपुर: शहर की सड़कों पर पार्किंग की समस्या और सड़क दुर्घटनाओं से बचने की उपाय योजना को लेकर पुलिस भवन में एक संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक में मनपा, महामार्ग परिवहन, मेट्रो आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए.इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सबके एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।

नागपुर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने में सभी विभागों को मिलकर काम करना चाहिए इस उद्देश्य से सीपी रवींद्रकुमार सिंगल ने सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. यातायात संबंधित विभिन्न विषयों पर इस बैठक में चर्चा की गई। सीपी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि यातायात बिगड़ने के विविध कारण है।

जिसे पुलिस अकेले नहीं सुधार सकती. शहर में काम करने वाले सभी विभागों साथ मिलकर काम करें तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.  किस तरह की उपाययोजना से शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी इस पर अधिकारियों से सुझाव लिए गए. इस दौरान पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, सिग्नल, स्टॉप लाइन की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

शहर में चल रहे सड़कों के निर्माणकार्यों के चलते भी यातायात प्रभावित हो रहा है। समयावधि के भीतर सारे काम पूरे होने से समस्या कम होगी। जाम के चलते लोगों को हॉर्न बजाना पड़ता है. इससे वरिष्ठ नागरिकों, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को दिक्कत होती है। शहर की पार्किंग की क्षमता की समीक्षा करना जरूरी है.  सीपी ने कहा कि सभी विभागों को एक-दूसरे की परेशानी समझकर उपाय योजना करने पर जोर देना चाहिए।