logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में VHP ने किया आंदोलन, बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग


नागपुर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हुई हिंसा और हिन्दुओ की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने शनिवार को नागपुर के वैरायटी चौक पर आंदोलन किया। इस दौरान वीएचपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन (President Rule) लगाने की मांग भी की।

संसद में वक्फ बिल पास होने के बाद से इसको लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने सैकड़ों दुकानों और घरों में आग लगा दी थी। इस दौरान दंगाइयों ने तीन लोगों की हत्या भी की।

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने देश भर में आंदोलन का आवाहन किया था। इसी के तहत नागपुर के वैरायटी चौक पर आंदोलन किया गया। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ बारबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।