logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मेरा खिलाफ तूने थाने में रिपोर्ट क्यों की, अब दे १५ लाख रुपये या गोली मार दूंगा


नागपुर: तहसील थानांतर्गत भगवागढ़ परिसर में कुछ लोगों द्वारा एक दुकानदार से रंगदारी मांगना का मामला सामने आया है। घटना मोमिनपुरा स्थित मुजीब फुटवेयर की है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी दुकान पर आकर अभद्र भाषा में गालियां देते हुए कहा, ''तूने मेरे खिलाफ में थाने में रिपोर्ट क्यों दिया। अभी के अभी दुकान खाली कर या 15 लाख रुपए दे।” पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया था। 

जानकारी मिली के अनुसार है कि लोधीपुरा निवासी मोहम्मद सफर (57) और आरोपियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते अभियुक्त ने मिलीभगत कर घटना के समय थाना तहसील क्षेत्र भगवागर परिसर के मोमिनपुरा में आकर सफर के साथ गाली-गलौज करते हुए कहा, "तूने मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई। मुझे अभी 15 लाख रुपये दे नहीं तो तुझे पिस्टल की गोली से मार दूंगा।" ऐसी धमकी दी।  

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ रंगूनवाला (75), हारीश आरिफ रंगूनवाला (35), ज़ैन  तवक्कल वल्द मोहम्मद आरिफ (32) के खिलाफ आईपीसी की धारा 385, 387, 407, 294, 506 (3) 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी मोहम्मद आरिफ और हारीश आरिफ रंगूनवाला को सदर थाना छेत्र में धोखाधड़ी और जबरन चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जाँच जारी है।