logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

50 हजार की रंगदारी मांगने वाला युवक कांग्रेस का कार्यकर्त्ता गिरफ़्तार


नागपुर: शहर के लकड़गंज पुलिस थाने की पुलिस ने रंगदारी के मामले में युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता और उसके एक साथी को गिरफ़्तार किया है.आरोपियों ने रेहड़ी दुकानदारों से एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए 50 हज़ार रूपए की रंगदारी मांगी थी.अक्षय घटोड़े युवक कांग्रेस का कार्यकर्त्ता है जिस पर 2015 में भी 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था.लकड़गंज थाने के निरीक्षक पराग पोटे ने जानकारी देते हुए बताया की छापरु नगर चौक पर दुकान लगाने वाले कृष्णा भंडारकर और अन्य दुकानदारों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है की अक्षय घटोड़े ने अपने एक साथी हर्षल हजारे के साथ मिलकर दुकानदारों से यह कहते हुए 50 हजार रूपए मांगे की अगर वो पैसे नहीं देंगे तो उसकी दुकानों को हटवा दिया जायेगा।अक्षय ने बाकायदा महानगर पालिका के अतिक्रमण विभाग को भी इस बारे में शिकायत भी की थी.दरअसल अक्षय और उसके साथ 31 जनवरी को कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किये है जिसके लिए वो पैसों को जमा करने के काम में जुटे हुए थे.दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने दुकानदारों के साथ न केवल मारपीट की बल्कि धमकी भी दी की अगर पैसे नहीं दिए तो उनके ठेलो को फेंक दिया जायेगा। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.ऐसे आरोप लग रहे है की अक्षय और उसके साथियो ने परिसर के अन्य दुकानदारों से भी इसी तरह की उगाही की है लेकिन पुलिस निरीक्षक ने बताया की यह जानकारी उनके कानों तक भी आयी है लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत थाने तक पहुँचती है तो जरूर कार्रवाई की जायेगी।