logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खेल-खेल में बच्चे ने लगाई फांसी, हुई मौत


नागपुर: शहर में बुधवार को एक बेहद खलबली मचाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बच्चे ने मोबाइल में देखते हुए खेल-खेल में फांसी लगा ली। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक बच्चे का नाम अग्रण्य सचिन बारापात्रे (12, सोमवारी क्वार्टर, नागपुर) निवासी है। बच्चे के पिता सचिन बारापात्रे इलेक्ट्रिक का काम करते हैं। वह सोमवारी क्वार्टर में किराये के मक़ाम में रहते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता सचिन बारापात्रे इलेक्ट्रिक का काम करते हैं। वह सोमवारी क्वार्टर में किराये के मक़ाम में रहते हैं। अग्रण्य बेहद चुलबुल क़िस्म का बच्चा था।  उसे खेलना कूदना बेहद पसंद था। वह अक्सर पडोसी के छत पर जाकर खेलता रहता था। बुधवार को अग्रण्य खेलने के लिए पडोसी के छत पर गया। पहले तो उसने पतंग उड़ाई फिर वहीं सीढ़ी पर चुन्नी बांधकर उससे झूलने लगा। इसी बीच उसका गाला चुन्नी से बना फंदे में फंस गया और फांसी लगने से उसकी मौत हो गई। 

ऐसे चला हादसे का पता

काफी देर होने के बाद बच्चा नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अग्रण्य को ढूढ़ना शुरू किया। जैसे ही ढूंढ़ते-ढूढ़ते परिजन पडोसी के छत पर गए, उन्हें बच्चा फंदे में लटका हुआ दिखाई दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

एप में वीडियो देखने का था आदि 

बच्चा ऑनलाइन एप से वीडियो देखने का आदि थी। वह फ़ोन में हमेशा फ्री के एप डाउनलोड कर उन्हें देखता था। पिछले दिनों उसने एक नया एप डाउनलोड किया था, जिसमें आँख में पट्टी बंदकर करतब दिखाया जाता था। वह उस वीडियो को लगातार देखता था। संभावना जताई जा रही है, बच्चे ने उसी को देखकर ऐसा करें की कोशिश की लेकिन गलती से फांसी लग गई।