logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत योजना की शुरुआत, इतवारी, बुटीबोरी सहित 45 स्टेशनों का होगा विकास


नागपुर: केंद्र सरकार लगातार रेलवे के विकास में लग हुआ है। पटरियों में बदलाव सहित देश के प्रमुख स्टेशनों को नए सिरे से बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर अमृत भारत योजना योजना की घोषणा की है। इसके तहत देश के तमाम छोटे स्टेशन का विकास किया जाएगा। इसी के मद्देनजर मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के अंतर्गत आने वाले करीब 45 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसईसीआर और सीआर के अधिकारियों ने दी। 

क्या है अमृत भारत योजना 

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार ने अमृत भारत योजना शुरू की है। जिसके तहत छोटे स्टेशनों को भविष्य के आधार पर विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी चयनित स्टेशन मेगा अपग्रेडेशन से प्रेरित सुविधाओं से लैस होंगे। जिसके तहत इन स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आमतौर पर 840 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। गिट्टी रहित ट्रेक बनेगा। इंटरनेट की सुविधा विकसित होगी। पैदल मार्ग बनेंगे। आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। वेटिंग रूम बनाए जाएंगे और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा की जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म शेड का विस्तार, कोच इंडिकेटर, अलाउंस सिस्टम, फुटओवर ब्रिज, प्रतिक्षालय, लिफ्ट, सुलभ कंपलेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इसी के साथ भविष्य में यात्रियों की क्षमता के अनुसार स्टेशन के परिसर को किस तरह होना चाहिए इसको लेकर भी काम किया जाएगा।

सेन्ट्रल रेलवे नागपुर के अंतर्गत आने वाले 30 स्टेशनो का होगा विकास 

मध्य रेलवे नागपुर मंडल के एडीआरएम हरी सिंह ने बताया कि, नागपुर मंडल के 30 टरेलवे स्टेशनों का विकास अमृत भारत योजना के तहत किया जाएगा। जिसमें बल्लारशाह, बैतूल, चंद्रपुर, सेवाग्राम, पुलगांव, धामणगांव, आमला, नरखेड़, काटोल, पांढुर्ना, जुनारदेव, हिंगणघाट, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, गोधनी, परासिया, नवगव, वरोरा, चादुर, खीरगढ, वरुड, कलमेश्वर, मोर्शी, बंदक, मोजरी, बुटीबोरी, वाणी, खापरी, बोरखेड़ी और कालखा है।