logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ग्राउंड में लगे इलेक्ट्रिक पोल को छूने 9 वर्षीय को लगा करंट, इलाज के दौरान हुई मौत


नागपुर: बेलतारोडी पुलिस थाना अंतर्गत शिवईलाइट सोसाइटी के बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलने गए एक 9 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। ग्राउंड में लगे इलेक्ट्रिक पोल को छूने से मृतक को करंट लगा।   

मृतक का नाम विहान प्रणवेश मंडल है। विहान चौथी कक्षा में पढ़ता था। घटना के समय शाम करीब 6 बजे विहान शिवईलाइट सोसाइटी स्थित बेलतारोड़ी बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलने गया था। इसी दौरान खेलते समय उसने ग्राउंड में लगे इलेक्ट्रिक पोल को छू लिया, जिससे उसे बिजली का झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर गया।    

शाम तक घर वापस नहीं आने के बाद जब पिता ग्राउंड पर गए तो उन्हें विहान बेहोशी की हालत में मिला। उसे इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता रेडिसन ब्लू में लॉन्ड्री मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माँ अध्यापिका है। विहान मां-बाप का इकलौता बच्चा था।