logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

तुरंत बेमौसम बारिश का पंचनामा कर मुआवजा देने पर लिया जाएगा फैसला, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी जानकारी


नागपुर: बुधवार रात हुई बेमौसम बारिश से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के सवाल पर जवाब देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बेमौसम बारिश से फसलें खराब हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत पंचनामा करने का आदेश दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मुआवज़े पर फैसला लिया जाएगा।

वहीं, भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के बारे में बात करते हुए राजस्व मंत्री ने विपक्षी नेताओं से कहा है कि वे कोरी बयानबाजी में न उलझें, बल्कि उनके पास मौजूद किसी भी सबूत को एसआईटी को सौंप दें। उन्होंने कहा कि यह एसआईटी बलात्कार के आरोपी भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ लगे विभिन्न आरोपों की जांच कर रही है।

इसी के साथ बावनकुले ने राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1 जनवरी, 2011 से पहले सरकारी ज़मीन या लेआउट पर बने निर्माण अब नियमित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले यह लिमिट 500 स्क्वायर फीट तक थी, अब इसे बढ़ाकर 1,500 स्क्वायर फीट कर दिया गया है। बावनकुले ने बताया कि संबंधित व्यक्ति महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए और उसका नाम 2011 की वोटर लिस्ट में होना चाहिए। अब इस पर बिना इजाज़त के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।