logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

गुरुवार बना तबादले का दिन: 25 अधिकारीयों का ट्रांसफर; नागपुर, बुलढाणा, गोंदिया और चंद्रपुर को मिले नए जिलाधिकारी


नागपुर: गुरवार का दिन राज्य में तबादले का दिन बन गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 25 अधिकारीयों को ट्रांसफर किया। नागपुर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त रही वसुमना पंत को चंद्रपुर का जिलाधिकारी बनाया है। वहीं छत्रपति संभाजी नगर जिला परिषद् के सीईओ रहे अंकित को मनपा का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया। इसी के साथ सोलापुर के जिलाधिकारी रहे कुमार आशीर्वाद को नागपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ सरकार ने गोंदिया, बुलढाणा जिलाधिकारी सहित प्रमुख निगमों के प्रमुखों को भी बदला है। अमरावती मनपा आयुक्त सौम्या चांडक का भी ट्रांसफर किया गया है। फ़िलहाल उन्हें कहां भेजा गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

देखें विदर्भ से किसका कहाँ और किस पद पर हुआ तबदला:

  • विनय गौड़ा: कलेक्टर, चंद्रपुर से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, छत्रपति संभाजीनगर बनाए गए हैं।
  • डॉ. प्रवीण कुमार देवरे: आयुक्त, पशुपालन (पुणे) से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, बुलढाणा नियुक्त किए गए हैं।
  • डॉ. किरण पाटिल: कलेक्टर, बुलढाणा से स्थानांतरित होकर आयुक्त, पशुपालन (पुणे) बनाए गए हैं।
  • दीपक सिंगला: अतिरिक्त आयुक्त, PMRDA (पुणे) से स्थानांतरित होकर आयुक्त, मनरेगा (नागपुर) नियुक्त किए गए हैं।
  • डॉ. मंगेश गोंदावले: प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र कृषि उद्योग विकास निगम (मुंबई) से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, गोंदिया बनाए गए हैं।
  • डॉ. भरत बास्तेवाड़: आयुक्त, मनरेगा (नागपुर) से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, लातूर बनाए गए हैं।
  • अमोल येडगे: कलेक्टर, कोल्हापुर से स्थानांतरित होकर नगर आयुक्त, छत्रपति संभाजीनगर मनपा नियुक्त किए गए हैं।
  • अंकित: CEO, जिला परिषद (छत्रपति संभाजीनगर) से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त नगर आयुक्त, नागपुर महानगर पालिका बनाए गए हैं।
  • वसुमाना पंत: अतिरिक्त नगर आयुक्त, नागपुर मनपा से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, चंद्रपुर नियुक्त की गई हैं।
  • दिलीप स्वामी: कलेक्टर, छत्रपति संभाजीनगर से स्थानांतरित होकर प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य बीज निगम (अकोला) बनाए गए हैं।
  • वर्षा लड्डा: सचिव, महाराष्ट्र कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (पुणे) से स्थानांतरित होकर नगर आयुक्त, अमरावती मनपा बनाई गई हैं।
  • सत्यम गांधी: मनपाआयुक्त, सांगली-मिराज मनपा से स्थानांतरित होकर CEO, जिला परिषद (अमरावती) नियुक्त किए गए हैं।
  • संजीता महापात्रा: CEO, जिला परिषद (अमरावती) से स्थानांतरित होकर नगर आयुक्त, सांगली-मिराज मनपा बनाई गई हैं।
  • कुमार आशीर्वाद: कलेक्टर, सोलापुर से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, नागपुर नियुक्त किए गए हैं।