logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाठोडा में दिल दहला देने वाला हादसा, पानी की टंकी में डूबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत


नागपुर: वाठोडा थाना अंतर्गत भांडेवाड़ी स्थित अंतुजी नगर में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ छत पर खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची अनम शमशाद खान की पानी की टंकी में गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।

शमशाद खान अपने परिवार के साथ भांडेवाडी के अंतूजी नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। शमशाद खान निजी ड्राइवर हैं। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 के दौरान हुई। घटना के समय 4 साल की अनम घर के छत पर खेल रही थी। बताया जा रहा है की छत पर ही एक पानी की टंकी है जिसको ढक्कन नहीं लगा हुआ था। उत्सुकता बस अनम खेलते खेलते पानी की टंकी पर चढ़ गई और उसमें डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। 2 घंटे बाद जब अनम घर में कहीं दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू की गई। 

छत पर पानी की टंकी में देखने पर अनम पानी में दिखाई दी। हालांकि परिजन उसे तुरंत टंकी से  बाहर निकाल कर अस्पताल भी लेकर गए। परंतु जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरा परिवार भी सदमे में है। पुलिस ने आकस्मिक मौत के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।