logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेज रफ़्तार कार चलाते नाबालिग ने पांच को उड़ाया; दो गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती


नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र के केडीके कॉलेज के पास एक तेज रफ़्तार कार ने पांच लोगों को उड़ा दिया। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें दो की हालत नाजुक हैं। जिन्हे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने चालक की धुनाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर कार चालक नाबालिग निकला। पुलिस आगे की जाँच कर रही है। 

नागपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन मासूम बेगुनाह लोग अपनी जान गवा रहे हैं. जहां एक ओर पुलिस इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई  उपाययोजना कर रही वहीं पुलिस की इन दुर्घटनाओं को रोकने की तमाम कोशिशे कम पड़ती हुई दिखा दे रही है.

नंदनवन  पुलिस थाना अंतर्गत केडीके कॉलेज के पास हुई. जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई वहां पर सब्जी बाजार भरता है. शनिवार दोपहर एक नाबालिक स्कोडा कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से अपनी कार चलाते हुए सड़क किनारे बैठे दो सब्जी के  ठेलों को सबसे पहले टक्कर मार कर कुचल दिया.इस दौरान सड़क किनारे जा रहा एक दो पहिया वाहन भी इसकी चपेट में आया.

इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में बसंती गोंड, गोलू साहू, मिश्रा, कार्तिक, महेंद्र अग्रवाल और वंदना अग्रवाल का समावेश है. वही आरोपी कार चालक 17 वर्ष का बताया जा रहा है जो की पारडी परिसर में रहता है.

दिनदहाड़े हुई इस दुर्घटना के बाद पूरे परिसर में कोहराम मच गया आरोपी कार चालक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी  और उसे पुलिस के हवाले किया. इस दुर्घटना के बाद इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं.इसमें कार चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है.