logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागरधन में भूसे की बोरी के नीचे दबने से सुरक्षा गार्ड की हुई मौत


नागपुर: जिले की नगरधन ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में स्थित साईबाबा साल्वेंट कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड की धान की भूसी के बोरे के नीचे दबकर मौत हो गई. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले कवकड़ दुधाडा निवासी पिंटू झाड़े साईबाबा साल्वेंट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था. बुधवार को जब पिंटू झाड़े अपने काम पर गया, और रात को वापस नहीं आया. गुरूवार को पिंटू झाड़े की खोज की गई, जिसके बाद पिंटू झाड़े का शव धान की भूसी के बोरों के नीचे दबा हुआ पाया गया. 

प्रकरण की सुचना रामटेक पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रामटेक उपजिला रूग्णालय में शव विच्छेदन कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है. वहीं, रामटेक पुलिस हत्या या दुर्घटना दोनों दृष्टीकोण से मामले की जांच कर रही है.