logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

दमदार और दिलदार दोस्त छोड़कर चला गया; CM देवेंद्र फडणवीस ने अपनी भावनाएं की ज़ाहिर, राज्य में तीन दिन का शोक घोषित


नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति आज एक ऐसे दौर में खड़ी है, जहाँ अनुभव, संघर्ष और ज़मीनी समझ का एक बड़ा स्तंभ हमेशा के लिए खामोश हो गया। अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें महाराष्ट्र के कोने-कोने से परिचित, मुद्दों की गहरी समझ रखने वाला और संघर्षों से तपकर निकला हुआ नेता बताया। फडणवीस के शब्दों में, अजीत दादा ऐसी नेतृत्व क्षमता थे जो किसी भी हालात में डगमगाए बिना आगे बढ़ते रहे—और ऐसी लीडरशिप बनने में बरसों लग जाते हैं। आज का दिन महाराष्ट्र के लिए बेहद कठिन है।

अजीत पवार महाराष्ट्र के विकास में बहुत अहम योगदान दे रहे थे। ऐसे समय में उनका जाना अविश्वसनीय है। यह दिल तोड़ने वाला है। पर्सनली, मेरे लिए, एक मजबूत और नेक दिल दोस्त चला गया है। यह उनके परिवार के लिए भी बहुत बड़ा झटका है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे और हम सभी जल्द ही बारामती के लिए निकल रहे हैं। मैं सुबह से सभी के संपर्क में था। माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी हुई सभी स्थितियों की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने इस पर गहरा दुख जताया है। राज्य में तीन दिन का शोक घोषित

इन सभी मामलों से पूरे देश में हलचल मच गई है। अजित पवार के परिवार से बातचीत के बाद आगे के सभी कदम तय किए जाएंगे। सुबह सुप्रिया सुले से बातचीत हुई। पार्थ पवार से भी बातचीत हुई है। पूरे पवार परिवार के बारामती पहुंचने के बाद उनकी सहमति से आगे के फैसले लिए जाएंगे। बारामती में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।

मन मानने को तैयार नहीं

महाराष्ट्र को एक ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। ऐसे जननेता के जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरना मुश्किल है। हमने बहुत मुश्किल समय में साथ मिलकर काम किया है। फडणवीस ने भी कहा है कि मन इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है।