logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Kanhan: प्राचीन मंदिर के पीछे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, नागरिकों में रोष, शौचालय हटाने की मांग


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत कन्हान नगर परिषद द्वारा 100 वर्ष पुराने श्री हनुमान शिव पंचायत मंदिर के पीछे निर्मित सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त करने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी कन्हान अध्यक्ष विनय यादव ने नप अध्यक्ष राजेंद्र शेदरे को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

कन्हान नगर परिषद के सीमा क्षेत्र में लगभग 100 वर्ष पूर्व श्री हनुमान शिव पंचायत मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर से सटकर सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने से नागरिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। इस समस्या को लेकर कन्हान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नप अध्यक्ष से मिला और पीड़ा से अवगत कराया।

ज्ञापन के माध्यम से नगर परिषद प्रशासन को शौचालय हटाने की मांग दोहराई गई है। नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास शौचालय से आस्था को ठेस पहुंच रही है। नप प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विनय यादव ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ाने वाला बन गया है।