logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर अजनी रेल्वे स्टेशन का पुनर्निर्माण तेजी से शुरू, मार्च 2027 में नागपुर स्टेशन का काम होगा पूरा


नागपुर: अजनी रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को तेज़ रफ्तार दी गई है और फिलहाल यहां प्लेटफॉर्म निर्माण का काम प्रगति पर है। चल रहे निर्माण कार्यों और स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन को लेकर डीआरएम विवेक गर्ग ने अहम जानकारी साझा की है। उनके अनुसार मई 2026 से अजनी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा, जबकि नागपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्वरूप देने का काम तेज़ी से जारी है। दोनों स्टेशनों के पुनर्निर्माण पर करीब 700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। नागपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में नई इमारतों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि दूसरी ओर प्लेटफॉर्म के मजबूतीकरण का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 23 लिफ्ट और 31 एस्केलेटर लगाए जाएंगे।

वहीं अजनी रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। यहां चार नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं, साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। डीआरएम विवेक गर्ग के अनुसार, नागपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि मई 2026 से अजनी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन में तेजी लाई जाएगी।

नागपुर वर्धा यमतमल रेल खंड को लेकर भी गर्ग ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, वर्तमान में वर्धा से कलंब के बीच 39 किलोमीटर में ट्रेनों का परिचालन शुरु है। वहीं प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण सहित अन्य काम पूरे हो गए हैं, आने वाले सितंबर 2028 तक प्रॉजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा।