logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच जो बातचीत हुई वह सार्वजनिक हो, अजित पवार ने की मांग


नागपुर: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दल एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर है। वहीं इसको लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसमें जब तक सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता कोई भी बयान बाजी नहीं करने पर सहमति बनी थी। राज्य के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने मुख्यमंत्री शिंदे और गृहमंत्री शाह के बीच हुई बातचीत को सार्वजनिक करने की मांग की है।

राज्य के विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नागपुर पहुंचे पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय एचएम अमित शाह के साथ बातचीत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अगर राज्य सरकार सीमा मुद्दों पर प्रस्ताव लाती है तो हम इसका समर्थन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की यह पुरानी मांग रही है।" पवार ने कहा, "यह हमारी पुरानी मांग है कि बेलगावी, निपानी, कारवार और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों को महाराष्ट्र के साथ जोड़ा जाना चाहिए।"