logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लू की चपेट में विदर्भ के सभी जिले, ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर; नागपुर, वर्धा अमरावती में भी गर्मी कर रही परेशान


नागपुर: विदर्भ समेत पूरे पूर्वी महाराष्ट्र में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उपराजधानी नागपुर सहित कई जिलों में तापमान लगातार 45 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 47.2 डिग्री तापमान के साथ ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन विदर्भ का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती और वर्धा समेत कई जिलों में भी भीषण लू और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

विदर्भ इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं, जबकि दोपहर होते-होते हालात बेहद गंभीर हो रहे हैं। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में बाहर निकलने वाले लोग भी खुद को पूरी तरह ढंककर निकल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

शनिवार को जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती और वर्धा जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। 

  • अकोला  – 43.4°C
  • अमरावती – 45.2°C
  • भंडारा  – 44.8°C
  • बुलढाणा – 40.6°C
  • ब्रह्मपुरी  – 47.2°C
  • चंद्रपुर  – 45.6°C
  • गडचिरोली – 45.2°C
  • गोंदिया  – 45.0°C
  • नागपुर – 45.4°C
  • वर्धा  – 45.5°C
  • वाशिम – 43.4°C


भीषण गर्मी के काऱण  दोपहर में सडक पूरी तरह सुनी नजर आ रह है। बेहद जरुरी काम होने पर ही नागरिक घरों के बाहर निकल रहे हैं। वहीं अस्पतालों के ओपीडी में गर्मी से जुड़ी हुई बिमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन विदर्भ में ऐसे ही हालत बने रहेंगे।