logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, एलपीजी गैस लीक मशीन का किया अविष्कार


नागपुर: दुनियाभर में आये दिन एलपीजी गैस लीक होने से आग की कई घटनाएं सामने आती है. इन हादसों में कईयों की जाने भी जाती है. अगर गैस लीक होने की जानकारी पहले ही मिल जाए तो बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है. इस तरह के हालात से निपटने के लिए नागपुर के दो बाल वैज्ञानिकों ने एलपीजी गैस लीक डिटेक्टर मशीन का ईजाद किया है. जिसकी मदद से  एलपीजी गैस लीक की जानकारी पल भर में मिल जाएगी। उनके इस  मशीन को इंडियन साइंस कांग्रेस में भी खासा पसंद किया जा रहा है।

नागपुर के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र अर्थव बारापात्रे और नैतिक जोशी ने ख़ास तरह का यन्त्र तैयार लिया है। जिसके मदद से  एलपीजी गैस लीक से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटा जा सकेगा। दरअसल इस यंत्र में ख़ास तरह का MQ6 seer डिडेक्टर लगा हुआ है। यदि रसोई घर में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो रही है तो डिटेक्टर तुरंत अलार्म बजा देगा। और गैस लीक की जानकारी यन्त्र में बने स्क्रीन पर देगा। डिटेक्टर के साथ इस यंत्र में ओडिनेटर यूनेप, EED भी लगा है. जिसकी मदद से हर बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकेगा।

एलपीजी गैस लीक होने से आग लगने की घटनाओं से कई लोगों की मौत होती है। ऐसे हादसों से निपटने के लिए इन बच्चो ने इस तरह के यंत्र के आविष्कार की ठानी। और कई महीनो के कड़ी मेहनत के बाद अर्थव और नैतिक  ने एलपीजी गैस लीक डिटेकर मशीन का ईजाद किया।

नागपुर विश्वविद्यालय के प्रांगण में 108 वे इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है. यहाँ कई नए अविष्कारों की प्रदर्शनी लगायी गयी है. बुधवार को बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया गया है, जिसमे देश के भावी वैज्ञानिकों के कई बेहतरीन आविष्कारों की प्रदर्शनी लगायी है।