logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी बायो-डाइवर्सिटी पार्क में फिर लगी आग, कई हेक्टर जंगल जलकर ख़ाक


नागपुर: जिले में भीषण गर्मीं भी पड़ रही है, इस दौरान आग लगने की घटना भी सामने आ रही है। गुरुवार रात को ऐसा ही घटना सामने आई, जहां अंबाझरी बायो-डाइवर्सिटी पार्क में आग लग गई। आग रात एक बजे के करीब लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से कई हेक्टर जंगल जलकर ख़ाक हो गया। 

त्रिमूर्ति नगर फायर स्टेशन को बायो-डाइवर्सिटी पार्क में आग लगने की जानकारी। जानकारी के आधार पर तुरंत एक गाडी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी भीषण था कि, वाडी नगर परिषद, सिविल, त्रिमूर्ति नगर, नरेंद्र नगर, सक्करदरा फायर स्टेशन से और गाड़ियां बुलाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

आग के कारण पांच हेक्टर जंगल ख़ाक हो गया। ज्ञात हो कि, यह पहली बार नहीं पार्क में आग लगी है। मार्च महीने की शुरुआत में 48 घंटे के अंदर पार्क में तीन बार लाग लगी थी। इस दौरान भी कई हेक्टर जंगल जलकर ख़ाक हो गया था। वहीं इस बार आग कैसे लगी इसको लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।