logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बागेश्वर महाराज पर लगाया भागने का आरोप, कहा- तय समय से पहले कार्यक्रम किया समाप्त


नागपुर: अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर भागने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पत्रकार भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष प्राध्यापक श्याम मानव ने कहा कि, "हमने धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती दी थी, लेकिन उन्होंने न तो इसे स्वीकार किया और समय से पहले ही अपना कार्यक्रम समाप्त कर यहां से भाग निकले। इससे साफ़ हो जाता है वह पाखंड करते हैं और लोगों को फ़साने का काम करते हैं।"

पुलिस पर राजनीतिक दबाव

श्याम मानव ने कहा, "बाबा के कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी राजनीतिक लोग थे। कई बड़े बड़े नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं बाबा भी काफी बड़े थे। उनके अनुयायी भी बड़े हैं। इसी कारण लगता है कि, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर कोई दवाब होगा।" उन्होंने कहा, “बाबा से लेकर जितने भी लोग इस कार्यक्रम से जुड़े थे सभी पर जादू टोना और अंधश्रद्धा निर्मूलन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।” 

पुलिस को दिए सभी सबूत

समिति अध्यक्ष ने कहा, "इस पाखंड को लेकर उन उन्होंने पुलिस के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी इस दौरान साबुत भी मुहैया कराया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।" उन्होंने आगे कहा, “अब गेंद उनके पाले में हैं। अब देखना यह होगा की पुलिस इस पर क्या निर्णय लेती है।”

ज्ञात हो कि, अंधश्रद्धा निर्मूलन सिमिति ने बागेश्वर महाराज के दिव्या दरबार कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाया था। समिति ने इस कार्यक्रम को जादू टोना और अंधश्रद्धा को बढ़ावा देने वाला बताया था। इसी के साथ उन्होंने धरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी की उन्हें दिव्यज्ञान है यह साबित करें और 30 लाख रूपये इनाम लें। वहीं नहीं करने पर तीन लाख रूपये समिति को देना पड़ेगा। संस्था ने इसी के साथ बाबा के खिलाफ पुलिस में अंधश्रद्धा को बढ़ावा देने को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की थी।