logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री शिंदे को लिखा पत्र, महाविकास अघाड़ी के मंजूर कामों को रोक हटाने की मांग


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में देशमुख ने महाविकास अघाड़ी के शासन काल में जिन कामों को मंजूरी दी थी, उसपर से लगी रोक को हटाने की मांग की है। 

एनसीपी नेता ने अपने पत्र में लिखा, “महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल में महाराष्ट्र की जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का सुझाव दिया। सुझाए गए सभी कार्यों को करना अति आवश्यक होने के कारण इन सभी कार्यों को शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था।”

अकारण लगाई गई रोक

काटोल विधायक ने कहा, "लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को अकारण ही स्थगित कर दिया गया है। कार्य स्थगित होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। अतः वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों के शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों को स्थगित किया गया है, आपसे अनुरोध है कि ऐसे सभी कार्यों के निलंबन को हटाकर कार्यों को पूर्ण करायें।"