logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 10 लाख की आर्थिक सहायता


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समूह प्रवर्तकों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी की मौत होती है तो सरकार उसे 10 लाख रूपये, वहीं दिव्यांगता पर पांच लाख की सहायता देगी। 

इसमें एक अहम फैसला लेते हुए आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समूह प्रवर्तकों को राहत दी गई है. यदि किसी आशा स्वयंसेवी की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो राज्य सरकार अब 10 लाख रुपये की सहायता देगी। साथ ही, राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना के कारण स्थायी विकलांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है।

इस बीच, राज्य सरकार ने आज आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समूह प्रवर्तकों के लिए जो निर्णय लिया है, उसे जल्द ही लागू किया जाएगा। साथ ही, 'राजे यशवंतराव होल्कर महामेश' योजना जारी रहेगी और राज्य सरकार ने चरवाहा लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि जमा करने का निर्णय लिया है।

आज क्या निर्णय लिए गए?

  • 'राजे यशवंतराव होलकर महामेश' योजना जारी रखी जाएगी. चरवाहा लाभुकों को अब सीधे उनके खाते में राशि मिलेगी.
  • आशा स्वयंसेवकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं समूह प्रवर्तकों को अनुदान देने का निर्णय। दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये और विकलांगता होने पर 5 लाख रुपये की सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • कृषि फसलों की क्षति के निर्धारण हेतु अद्यतन प्रणाली विकसित करने का राज्य सरकार का निर्णय।
  • दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में अब आरक्षण नीति लागू करने का निर्णय।
  • बृहन्मुंबई में न्यायिक अधिकारियों के लिए किराये के आधार पर 51 फ्लैट उपलब्ध कराने का निर्णय।
  • अंबाद तालुका में एमआईडीसी के लिए 16 हेक्टेयर सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का राज्य सरकार का निर्णय।