logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग, पटोले बोले- चांदी का चम्मच लेकर नहीं हुआ पैदा


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस में सब सही नहीं चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और राज्य महासचिव आशीष देशमुख के बीच शुरू कोल्ड वॉर अब मैदान में आ गई है। देशमुख ने पटोले को निष्क्रिय बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग कर दी है। देशमुख की इस मांग पर पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सहित नेता पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "मैं कोई बड़े-बड़े संस्थान चलाने वाला नहीं और न ही मैं मुँह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूँ।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “डॉ. आशीष देशमुख पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रणजीत देशमुख के बेटे हैं। देशमुख ने नागपुर में लता मंगेशकर अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क बुना है। देशमुख आज एक महान प्रस्थ के रूप में जाने जाते हैं। इसलिए मैं संस्थागत नहीं हूं और मैं मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ हूं।”

पटोले ने आगे कहा, “पार्टी में जो भी चल रहा है, कुछ अंदरूनी मामले हैं. इसलिए मीडिया के सामने आप जो कहना चाहते हैं, उसे कहने की जरूरत नहीं है। अगर चुनावी स्थिति में कोई स्थिति बनती भी है तो इसका फैसला पार्टी स्तर पर किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि अगर कोई आपस में कुछ कह रहा है, घोषणा कर रहा है तो इसका कोई मतलब नहीं है।