logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाराजगी की चर्चाओं पर बोले आशीष जायसवाल, कहा- यह सब अफवाह, मंत्रिमंडल विस्तार का अधिकारी सीएम-डीसीएम का 


नागपुर: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने के कारण शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी की बात चर्चाओं में हैं। रामटेक से निर्दलीय विधायक आशीष जैस्वाल के भी नाराज होने की बात कही जा रही है। वहीं अब इस पर जायसवाल ने स्पष्टीकरण दिया है। रामटेक विधायक ने ने अपनी नाराजगी की खबरों को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि, “मैं नाराज नहीं हूँ। वहीं मंत्री मंडल विस्तार के सवाल पर बोलते हुए कहा कि, इसका निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का है। वह उचित समय पर इसका निर्णय लेंगे।”

नहीं होगा अन्याय ये भरोसा 

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने कहा, “मेरे नाराजगी की कोई बात ही नहीं है। पिछली सरकार में या इस सरकार में। न मैं तब मंत्री बनने की रेस में था न अब हूँ। हमारे मंत्री पद से ज्यादा महाराष्ट्र को नया दिलाना ज्यादा महत्वपूर्ण है। और मुझे पूरा विश्वास है कि, बड़े जो हैं वह सब देखकर इसको लेकर तय करेंगे। और किसी पर कोई अन्याय नहीं करेंगे।”

मंत्रिमंडल की जल्द विस्तार की मांग करते हुए कहा कि, “मैं भी चाहता हूँ की जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो। कारण वर्तमान में 20 मंत्रियों पर तय काम से ज्यादा का भार है। इस भार को कम करने और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की समस्याओं को हल किया जा सके और उन्हें न्याय दिया जा सके इसलिए मंत्री मंडल का विस्तार होना जरुरी है।”

निर्णय का करें इंतजार 

शिवसेना चिन्ह और नाम पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को निर्णय देने वाला है। निर्णय देना के पहले ही उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। वहीं इस पर जायसवाल ने विरोधियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "अदालत क्या आदेश देगा ये किसे नहीं पता है। कहने के लिए मैं भी कह सकता हूँ की मेरे हल में फैसला आएगा। लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। अगर ऐसा होता तो सभी भविष्य वक्त बन जाते।" 

उन्होंने आगे कहा, "दोनों धड़ो ने न्यायालय के समक्ष अपनी-अपनी बात सबूतों के आधार पर रखा है। इस पर जो निर्णय आएगा सभी को इसका इंतजार करना चाहिए।"